# एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (Application Programming Interface)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

## यह क्या है

यह एक एपीआई कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए संवाद स्थापित करने का एक माध्यम है। जिस तरह हम एक वेब पेज के माध्यम से एक वेबसाइट के साथ सूचना का आदान-प्रदान करते हैं, 
एक एपीआई विभिन्न कंप्यूटर प्रोग्राम को एक दूसरे से सूचना का आदान-प्रदान करने के लिए उपयोग करती है। अंतः मानवीय क्रियाओं के विपरीत, एपीआई की सीमाएँ होती हैं कि उनसे क्या पूछा जा सकता है और क्या नहीं। 
सहभागिता के बीच सीमा स्थापित करने से अलग-अलग प्रोग्राम के बीच स्थिर और कार्यात्मक संचार बनाने में मदद मिलती है।

## समस्या

जैसे-जैसे एप्लिकेशन अधिक जटिल होते जाते हैं, कोड में छोटे परिवर्तन भी दूसरी कार्यक्षमताओं पर भारी प्रभाव डालने लगते हैं। एप्लीकेशन को उनकी कार्यक्षमता के लिए एक प्रतिरुपक दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता होती है, यदि वे एक साथ विकास और स्थिरता बनाए रख सकते हैं। 
एपीआई के बिना, एप्लीकेशन के बीच बातचीत के लिए एक रूपरेखा का अभाव रहता है। एक साझा ढांचे के बिना, एप्लीकेशन को [स्केल](https://glossary.cncf.io/hi/scalability/) और एकीकृत करना चुनौतीपूर्ण है।

## समाधान

एपीआई कंप्यूटर प्रोग्राम या एप्लिकेशन को एक निर्धारित और समझने योग्य तरीके से जानकारी साझा करने की अनुमति देता है। ये आधुनिक एप्लीकेशन का एक मूलभूत अंग हैं और ये डेवलपर्स को विभिन्न एप्लीकेशन 
को एक साथ एकीकृत करने का एक तरीका प्रदान करता है। जब भी आप एक साथ काम करने वाली [माइक्रोसर्विसेज](https://glossary.cncf.io/hi/microservices/) के बारे में सुनते हैं, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि वे 
एक एपीआई के माध्यम से संवाद करती हैं।

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/application-programming-interface/
- Status: Completed
- अंतिम बार संशोधित November 14, 2023: ` [hi] Localize application-programming-interface.md to Hindi (#1632) ` ([5518d00](https://github.com/cncf/glossary/commit/5518d0002032b8bfc263900a613bb37347398379))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/application-programming-interface.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
