# बेयर मेटल मशीन (Bare Metal Machine)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

## यह क्या है 

बेयर मेटल एक भौतिक कंप्यूटर को संदर्भित करता है, विशेष रूप से एक सर्वर, जिसमें एक, और केवल एक, ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। आधुनिक कंप्यूटिंग में अंतर महत्वपूर्ण है क्योंकि कई सर्वर, [वर्चुअल मशीन](https://glossary.cncf.io/virtual_machine/) होते हैं। एक भौतिक सर्वर आमतौर पर एक काफी बड़ा कंप्यूटर होता है जिसमें शक्तिशाली हार्डवेयर अंतर्निहित होता है। [वर्चुअलाइज़ेशन](https://glossary.cncf.io/hi/virtualization/) के बिना किसी ऑपरेटिंग सिस्टम को स्थापित करना और सीधे उस भौतिक हार्डवेयर पर एप्लिकेशन चलाना, "बेयर मेटल" पर चलाने के रूप में जाना जाता है।

## समस्या 

एक ऑपरेटिंग सिस्टम को एक भौतिक कंप्यूटर के साथ जोड़ना कंप्यूटिंग का मूल प्रतिरूप है। भौतिक कंप्यूटर के सभी संसाधन सीधे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध होते हैं और वर्चुअलाइजेशन परत मौजूद नहीं होने के कारण, ऑपरेटिंग सिस्टम निर्देशों को हार्डवेयर में अनुवाद करने में कोई कृत्रिम देरी नहीं होती है।

## समाधान 

कंप्यूटर के सभी कंप्यूट संसाधनों को एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम को समर्पित करके, आप संभावित रूप से ऑपरेटिंग सिस्टम को सर्वोत्तम संभव प्रदर्शन प्रदान करते हैं। यदि आपको एक ऐसा कार्यभार चलाने की आवश्यकता है जिसमें हार्डवेयर संसाधनों तक अत्यधिक तेज़ पहुँच होनी चाहिए, तो बेयर मेटल सही समाधान हो सकता है।

[क्लाउड नेटिव ऐप्स](https://glossary.cncf.io/cloud_native_apps/) के संदर्भ में, हम आम तौर पर [स्केलिंग](https://glossary.cncf.io/cloud_native_apps/) के संदर्भ में बड़ी संख्या में समवर्ती घटनाओं के प्रदर्शन के बारे में सोचते हैं, जिसे [क्षैतिज स्केलिंग](https://glossary.cncf.io/horizontal_scaling/) (आपके संसाधन पूल में और मशीनें जोड़कर) द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन कुछ कार्यभार के लिए लंबवत स्केलिंग (मौजूदा भौतिक मशीन में अधिक शक्ति जोड़ना) और/या एक अत्यंत तेज़ भौतिक हार्डवेयर प्रतिक्रिया की आवश्यकता हो सकती है, जिस स्थिति में बेयर मेटल बेहतर अनुकूल है। बेयर मेटल आपको अपने कार्य को पूरा करने में मदद करने के लिए भौतिक हार्डवेयर और संभवतः हार्डवेयर ड्राइवरों को भी ट्यून करने की अनुमति देता है।

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/bare-metal-machine/
- Status: Completed
- अंतिम बार संशोधित September 5, 2023: ` rename some files ` ([7263448](https://github.com/cncf/glossary/commit/72634485bf62d3f87901e1d1a63fc7f84949eb53))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/bare-metal-machine.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
