# क्लाउड नेटिव सुरक्षा (Cloud Native Security)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

## यह क्या है?

क्लाउड नेटिव सुरक्षा एक तरीका है, जो क्लाउड नेटिव ऐपस् में सुरक्षा निर्मित करता है। 
यह सुनिश्चित करता है कि सुरक्षा विकास से लेकर निर्माण तक संपूर्ण ऐप के जीवनचक्र का हिस्सा बनी रहे। 
क्लाउड नेटिव सुरक्षा पारंपरिक सुरक्षा प्रतिरूप के समान मानकों को क्लाउड नेटिव वातावरण के विवरणों, 
अर्थात् तेज़ी से कोड परिवर्तन और अत्यधिक अल्पकालिक अवसरंचनाओं  को अपनाते हुए सुनिश्चित करने का प्रयास करती है। 
क्लाउड नेटिव सुरक्षा [DevSecOps](https://glossary.cncf.io/hi/devsecops/) नामक अभ्यास से अत्यधिक संबंधित है।

## समस्या

पारंपरिक सुरक्षा प्रतिरूप कई मान्यताओं के साथ बनाए गए थे जो अब वैध नहीं हैं। 
[क्लाउड नेटिव ऐपस्](https://glossary.cncf.io/hi/cloud-native-apps/) बार-बार बदलते हैं, बड़ी संख्या में ओपन सोर्स संसाधनों और लाइब्रेरी का उपयोग करते हैं, 
अक्सर विक्रेता-नियंत्रित इंफ्रास्ट्रक्चर में चलते हैं, और इस तेज़ बदलाव के अधीन होते हैं। 
कोड समीक्षा, लंबे गुणवत्ता आश्वासन चक्र, होस्ट पर आधारित भेद्यता अवलोकन और अंतिम मिनट की 
सुरक्षा समीक्षा क्लाउड नेटिव ऐपस् के साथ [स्केल](https://glossary.cncf.io/hi/scalability/) नहीं की जा सकती हैं। 

## समाधान

क्लाउड नेटिव सुरक्षा काम करने का एक नया तरीक़ा पेश करती है। यह पारंपरिक सुरक्षा प्रतिरूप को स्थानांतरित करके 
ऐपस् की सुरक्षा करती है, जहां रिलीज़ चक्र के हर चरण में सुरक्षा शामिल होती है। 
हस्तचालित परीक्षण और जांच को बड़े पैमाने पर स्वचालित स्कैन से बदल दिया गया है। 
त्वरित कोड रिलीज़ पाइपलाइन के उन उपकरणों के साथ एकीकृत हैं जो संकलित होने से पहले भेद्यता के लिए कोड की समीक्षा करते हैं। 
ओपन सोर्स लाइब्रेरी विश्वसनीय स्रोतों से ली जाती हैं और अरक्षितता के लिए उनकी निगरानी भी की जाती है। 
बदलाव को धीमा करने के बजाय एक क्लाउड नेटिव सुरक्षा प्रतिरूप अक्सर अद्यतन किए गए असुरक्षित घटकों द्वारा इसे ग्रहण करती है, और
यह सुनिश्चित करती है कि इंफ्रास्ट्रक्चर को नियमित रूप से बदला जा रहा है।

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/cloud-native-security/
- Status: completed
- अंतिम बार संशोधित November 12, 2023: ` Applied suggestions ` ([7a4684f](https://github.com/cncf/glossary/commit/7a4684f3d6f72509b6589b7f9ad31eb2e18e14c6))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/cloud-native-security.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
