# क्लस्टर (Cluster)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

## यह क्या है

क्लस्टर कंप्यूटर या एप्लिकेशन का एक समूह है जो एक सामान्य लक्ष्य की दिशा में मिलकर काम करता है। क्लाउड नेटिव कंप्यूटिंग के संदर्भ में, यह शब्द अक्सर [कुबेरनेट्स](https://glossary.cncf.io/hi/kubernetes/) पर लागू होता है। कुबेरनेट्स क्लस्टर सेवाओं (या वर्कलोड) का एक समूह है जो अपने स्वयं के कंटेनरों में चलता है, आमतौर पर विभिन्न मशीनों पर। एक नेटवर्क से जुड़ी इन सभी [कंटेनरीकृत](https://glossary.cncf.io/hi/containerization/) सेवाओं का संग्रह एक क्लस्टर का प्रतिनिधित्व करता है।

## समस्या

एकल कंप्यूटर पर चलने वाला सॉफ़्टवेयर विफलता का एकल बिंदु प्रस्तुत करता है - यदि वह कंप्यूटर क्रैश हो जाता है, या कोई गलती से पावर केबल को अनप्लग कर देता है, तो कुछ व्यवसाय-महत्वपूर्ण प्रणाली ऑफ़लाइन हो सकता है। इसलिए आधुनिक सॉफ़्टवेयर को आम तौर पर [वितरित एप्लिकेशन](https://glossary.cncf.io/hi/distributed-apps/) के रूप में बनाया जाता है, जिसे क्लस्टर के रूप में एक साथ समूहीकृत किया जाता है।

## समाधान

क्लस्टर्ड, वितरित ऍप्लिकेशन्स कई मशीनों में चलते हैं, विफलता के एक बिंदु को समाप्त करते हैं। लेकिन वितरित प्रणालियों का निर्माण वास्तव में कठिन है। वास्तव में, यह अपने आप में एक कंप्यूटर विज्ञान अनुशासन है। वैश्विक प्रणालियों की आवश्यकता और वर्षों के परीक्षण और चूक के कारण एक नए प्रकार के तकनीकी स्टैक का विकास हुआ:
[क्लाउड नेटिव प्रौद्योगिकी](https://glossary.cncf.io/hi/cloud-native-tech/)। ये नई प्रौद्योगिकियां बिल्डिंग ब्लॉक हैं जो वितरित प्रणाली के संचालन और निर्माण को आसान बनाते हैं।

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/cluster/
- Status: Completed
- अंतिम बार संशोधित September 28, 2022: ` [hi] Localize cluster.md (#1227) ` ([780befb](https://github.com/cncf/glossary/commit/780befb3f39db59bcdf445d83b9535886aff5603))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/cluster.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
