# कंटेनर ऑर्केस्ट्रेशन (Container Orchestration)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

## यह क्या है

[कंटेनर](https://glossary.cncf.io/hi/container/) ऑर्केस्ट्रेशन का तात्पर्य है गतिशील वातावरण में कंटेनरीकृत एप्लीकेशन के जीवनचक्र को प्रबंधित और स्वचालित करना।
इसे एक कंटेनर ऑर्केस्ट्रेटर (ज्यादातर मामलों में, [कुबेरनेट्स](https://glossary.cncf.io/hi/kubernetes/)) के माध्यम से एक्सेक्यूटे किया जाता है, जो डिप्लॉयमेंट, (ऑटो) स्केलिंग, ऑटो-हीलिंग और मॉनिटरिंग को सक्षम बनाता है।
ऑर्केस्ट्रेशन एक रूपक है:
ऑर्केस्ट्रेशन टूल एक संगीत संचालक की तरह कंटेनरों का संचालन करता है, यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक कंटेनर (या संगीतकार) वही करे जो उसे करना चाहिए।

## समस्या

[माइक्रोसर्विसेज](https://glossary.cncf.io/hi/microservices/), सुरक्षा और नेटवर्क संचार को बड़े पैमाने पर प्रबंधित करना - और [वितरित सिस्टम](https://glossary.cncf.io/hi/distributed-systems/) को सामान्य रूप से प्रबंधित करना - मैन्युअल रूप से प्रबंधित करना असंभव नहीं लेकिन कठिन है।
कंटेनर ऑर्केस्ट्रेशन उपयोगकर्ताओं को इन सभी प्रबंधन कार्यों को स्वचालित करने की अनुमति देता है।

## समाधान

कंटेनर ऑर्केस्ट्रेशन टूल उपयोगकर्ताओं को सिस्टम की स्थिति निर्धारित करने की अनुमति देते हैं।
सबसे पहले, वे परिभाषित करते हैं कि यह कैसा दिखना चाहिए (उदाहरण के लिए X कंटेनर, Y पॉड्स, आदि)।
ऑर्केस्ट्रेशन टूल तब स्वचालित रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर की निगरानी करेगा और यदि इसकी स्थिति परिभाषित स्थिति से भटकती है तो इसे ठीक कर देगा (उदाहरण के लिए यदि कोई कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो एक नया कंटेनर स्पिन करें)।
यह स्वचालन कई इंजीनियरिंग टीमों के अन्यथा अत्यधिक मैन्युअल और जटिल परिचालन कार्यों को सरल बनाता है, जिसमें प्रावधान, डिप्लॉयमेंट, स्केलिंग (उप और डाउन), नेटवर्किंग, लोड संतुलन और अन्य गतिविधियां शामिल हैं।

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/container-orchestration/
- Status: Completed
- अंतिम बार संशोधित December 14, 2023: ` Create container-orchestration.md (#2609) ` ([48613fa](https://github.com/cncf/glossary/commit/48613fa40461340ffc04355fdb0ab43ff2d0999a))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/container-orchestration.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
