डेटाबेस-एज़-ए-सर्विस (DBaaS)

यह क्या है

डेटाबेस-एज़-ए-सर्विस (DBaaS) एक क्लाउड ऑपरेटर (सार्वजनिक या निजी) द्वारा प्रबंधित एक सेवा है जो पारंपरिक डेटाबेस प्रशासन कार्यों को करने के लिए एप्लिकेशन टीम की आवश्यकता के बिना एप्लीकेशनों का समर्थन करती है। DBaaS ऐप डेवलपर्स को डेटाबेस को अपडेट रखने के लिए विशेषज्ञ न होने या डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (DBA) को नियुक्त किए बिना डेटाबेस का लाभ उठाने की अनुमति देता है।

समस्या

परंपरागत रूप से, ऑन-प्रिमाइसेस सेटअप में, संगठनों को नियमित रूप से डेटाबेस विस्तार को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त भंडारण और प्रसंस्करण क्षमता में निवेश करना पड़ता है जो महंगा हो सकता है। इसके अतिरिक्त, डेवलपर्स आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर टीमों की मदद से डेटाबेस का प्रावधान और कॉन्फ़िगरेशन करते हैं, जिससे डेटाबेस-संचालित अनुप्रयोगों की तैनाती की गति धीमी हो जाती है। उन्हें लोड करने और निष्पादित करने में भी अधिक समय लगता है।

समाधान

DBaaS डेवलपर्स के सभी प्रशासन/प्रशासनिक कार्यों को क्लाउड-आधारित सेवा प्रदाता को आउटसोर्स करने की अनुमति देता है। सेवा प्रदाता यह सुनिश्चित करता है कि डेटाबेस सुचारू रूप से चल रहा है, जिसमें कॉन्फ़िगरेशन प्रबंधन, बैकअप, पैच, अपग्रेड, सेवा निगरानी (service monitoring), ​​​​और बहुत कुछ प्रबंधित करने के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ शामिल है। DBaaS डेटाबेस लागत को कम करते हुए संगठनों को एंटरप्राइज़-ग्रेड एप्लिकेशन को तेज़ी से विकसित करने में मदद करता है।


अंतिम बार संशोधित September 24, 2022: [hi] Localize Database as a service (#934) (3f047a6)