# क्षैतिज स्केलिंग (Horizontal Scaling)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

## यह क्या है

क्षैतिज स्केलिंग एक ऐसी तकनीक है जिससे एक सिस्टम की क्षमता को अधिक [नोड्स](https://glossary.cncf.io/hi/nodes/) जोड़कर बढ़ाया जाता है, 
बजाय अलग-अलग नोड्स में अधिक कंप्यूट संसाधन जोडे, जिसे [लम्बवत स्केलिंग](https://glossary.cncf.io/hi/vertical-scaling/) के रूप में जाना जाता है। 
मान लीजिए, हमारे पास 4GB RAM की एक प्रणाली है और हम इसकी क्षमता को 16GB RAM तक बढ़ाना चाहते हैं, 
इसे क्षैतिज रूप से स्केल करने का मतलब 16GB RAM सिस्टम पर जाने के बजाय 4 x 4GB RAM जोड़ना है।

यह तरीका कार्यभार को बेहतर ढंग से वितरित करने के लिए नए इंस्टैंस, या [नोड्स](https://glossary.cncf.io/hi/nodes/) जोड़कर किसी एप्लिकेशन की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। 
सरल शब्दों में, इसका उद्देश्य व्यक्तिगत सर्वर की क्षमता बढ़ाने के बजाय सर्वर पर आने वाले भार को कम करना है।

## समस्या

जैसे ही किसी एप्लिकेशन की मांग उस एप्लिकेशन इंस्टेंस की वर्तमान क्षमता से ज़्यादा बढ़ती है, 
हमें सिस्टम को [स्केल](https://glossary.cncf.io/hi/scalability/) करने के लिए एक तरीक़ा खोजने की आवश्यकता होती है। हम या तो सिस्टम में 
अधिक नोड्स (क्षैतिज स्केलिंग) जोड़ सकते हैं या मौजूदा नोड्स (लंबवत स्केलिंग) में अधिक कंप्यूट संसाधन जोड़ सकते हैं।

## समाधान

क्षैतिज स्केलिंग एप्लिकेशन्स को अंतर्निहित क्लस्टर द्वारा प्रदान की जाने वाली किसी भी सीमा तक स्केल करने की अनुमति देता है। 
सिस्टम में अधिक इन्सटेंसेस जोड़कर, ऐप अधिक संख्या में अनुरोधों को संसाधित कर सकता है। 
यदि एक एकल नोड प्रति सेकंड 1,000 अनुरोधों को संभाल सकता है, तो प्रत्येक अतिरिक्त नोड प्रति सेकंड 
लगभग 1,000 अनुरोधों की कुल संख्या में वृद्धि कर सकेगा।  यह एप्लिकेशन को विशेष रूप से किसी भी नोड की क्षमता बढ़ाने की 
आवश्यकता के बिना समवर्ती रूप से अधिक कार्य करने के लिए सक्षम बना देता है।

## संबंधित परिभाषाएं 

* [लंबवत स्केलिंग](https://glossary.cncf.io/hi/vertical-scaling/)
* [स्वचालित स्केलिंग](https://glossary.cncf.io/hi/auto-scaling/)

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/horizontal-scaling/
- Status: completed
- अंतिम बार संशोधित November 17, 2023: ` [hi] Localize horizontal-scaling.md to Hindi (#1988) ` ([1eb7d78](https://github.com/cncf/glossary/commit/1eb7d784ad43b6998d99410e8715e371e4ca22d3))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/horizontal-scaling.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
