# पोर्टेबिलिटी (Portability)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

एक सॉफ्टवेयर विशेषता, पोर्टेबिलिटी पुन: प्रयोज्यता (reusability) का एक रूप है जो कुछ ऑपरेटिंग वातावरणों में "अवरुद्ध" (लॉक-इन) से बचने में मदद करती है, जैसे क्लाउड प्रदाता, ऑपरेटिंग सिस्टम(OS) या विक्रेता (vendors)।

परंपरागत रूप से, सॉफ़्टवेयर अक्सर विशिष्ट वातावरण (जैसे AWS या Linux) के लिए बनाया जाता है। दूसरी ओर, पोर्टेबल सॉफ्टवेयर विभिन्न ऑपरेटिंग वातावरणों में काम करता है, बिना किसी बड़े पुनर्विक्रय की आवश्यकता के। एक एप्लिकेशन को पोर्टेबल माना जाता है यदि इसे नए वातावरण में अनुकूलित करने के लिए आवश्यक प्रयास उचित सीमा के भीतर हो। वाक्यांश "पोर्ट करने के लिए" का अर्थ सॉफ़्टवेयर को संशोधित करना और इसे एक अलग कंप्यूटर सिस्टम पर काम करने के लिए अनुकूल बनाना है।

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/portability/
- Status: Completed
- अंतिम बार संशोधित August 10, 2022: ` [hi] Localizing portability.md (#1172) ` ([5ada17a](https://github.com/cncf/glossary/commit/5ada17ab202c4ff738c667b6cb97817ed39fd94f))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/portability.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
