# सर्विस डिस्कवरी  (Service Discovery)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

## यह क्या है 

सर्विस डिस्कवरी एक सेवा बनाने वाले व्यक्तिगत उदाहरणों को खोजने की प्रक्रिया है। एक सर्विस डिस्कवरी टूल, सर्विस बनाने वाले विभिन नोड्स या एंड-पॉइंट्स को ट्रैक करता है।

## समस्या  

क्लाउड नेटिव आर्किटेक्चर गतिशील और तरल हैं, जिसका अर्थ है कि वे लगातार बदलते रहेते हैं। एक कंटेनरीकृत ऐप संभवतः अपने जीवनकाल में कई बार शुरू और बंद होगा। हर बार ऐसा होने पर, इसका एक नया पता होगा और कोई भी ऐप जो इसे खोजना चाहता है उसे नए स्थान की जानकारी प्रदान करने के लिए एक टूल की आवश्यकता होगी।

## समाधान

सर्विस डिस्कवरी नेटवर्क के भीतर ऐप्स का ट्रैक रखती है ताकि जरूरत पड़ने पर वे एक-दूसरे को ढूंढ सकें। यह व्यक्तिगत सेवाओं को खोजने और संभावित रूप से पहचानने के लिए एक सामान्य स्थान प्रदान करता है। सर्विस की खोज करने वाले सर्च-इंजन डेटाबेस-जैसे उपकरण हैं, जो इस बारे में जानकारी संग्रहीत करते हैं कि कौन सी सेवाएँ मौजूद हैं और उनका पता कैसे लगाया जाए।

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/service-discovery/
- Status: completed
- अंतिम बार संशोधित November 30, 2023: ` Create service discovery.md (#2163) ` ([6c6f1f3](https://github.com/cncf/glossary/commit/6c6f1f345e11e48277b4538702b16c271f842e9c))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/service%20discovery.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
