# सर्विस प्रॉक्सी (Service Proxy)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

सर्विस प्रॉक्सी किसी दिए गए [सर्विस](https://glossary.cncf.io/hi/service/) से या उससे आने वाले ट्रैफ़िक को रोकता है,
उसमे फिर कुछ नियम लागू करता है, फिर उस ट्रैफ़िक को किसी अन्य सर्विस पर आगे भेजता है।
यह अनिवार्य रूप से एक "मध्यस्थ" के रूप में कार्य करता है जो नेटवर्क ट्रैफ़िक के बारे में जानकारी एकत्र करता है और उस पर नियम लागू करता है।

## समस्या

सर्विस से सर्विस संचार (उर्फ नेटवर्क ट्रैफ़िक) का ट्रैक रखने के लिए और
संभावित रूप से इसे परिवर्तित या पुन: निर्देशित करने के लिए, हमें डेटा एकत्र करने की आवश्यकता होती है।
परंपरागत रूप से, डेटा संग्रह और नेटवर्क ट्रैफ़िक प्रबंधन को सक्षम करने वाला कोड प्रत्येक एप्लिकेशन के भीतर एम्बेड किया जाता है।

## समाधान

एक सर्विस प्रॉक्सी हमें इस कार्यक्षमता को लागू करने की अनुमति देती है।
अब इसे ऐप्स के भीतर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
इसके बजाय, अब इसे प्लेटफ़ॉर्म की परत (जहां आपके ऐप्स चलते हैं) में एम्बेड किया जायेगा।

सर्विस के बीच गेटकीपर के रूप में कार्य करते हुए, प्रॉक्सी यह जानकारी प्रदान करती है कि किस प्रकार का संचार हो रहा है।
अपनी निरीक्षण के आधार पर, वे यह निर्धारित करती है कि किसी विशेष अनुरोध को कहां भेजना है या इसे पूरी तरह से अस्वीकार करना है।

प्रॉक्सी महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करती है, रूटिंग का प्रबंधन करती है (सर्विस के बीच ट्रैफ़िक को समान रूप से फैलाना या यदि कुछ सेवाएँ ख़राब हो जाती हैं तो पुनः रूट करना),
इंक्रिप्टेड कनेक्शन, और कैश मैमोरी (संसाधन की खपत को कम करना और आदि)।

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/service-proxy/
- Status: Completed
- अंतिम बार संशोधित May 25, 2024: ` Create service-proxy.md (#2688) ` ([3f11d86](https://github.com/cncf/glossary/commit/3f11d863afbb99a732c6fe366f6404c26cdeb5e7))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/service-proxy.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
