# टाइट्ली कपल्ड आर्किटेक्चर (Tightly Coupled Architecture)

> For AI agents: the complete glossary index is at [llms.txt](https://glossary.cncf.io/hi/llms.txt).
> Markdown versions of every glossary page are available by appending `index.md` to the page URL.

टाइट्ली कपल्ड आर्किटेक्चर एक आर्किटेक्चर शैली है जहां कई अनुप्रयोग घटक एक दूसरे पर निर्भर होते हैं (लूज़ली कपल्ड आर्किटेक्चर के विपरीत प्रतिमान)। इसका मतलब यह है कि एक घटक में बदलाव से अन्य घटकों पर असर पड़ने की संभावना है। आम तौर पर अधिक लूज़ली कपल्ड आर्किटेक्चर की तुलना में इसे लागू करना आसान होता है, लेकिन यह सिस्टम को कैस्केडिंग विफलताओं के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है। उन्हें घटकों के समन्वित रोलआउट की भी आवश्यकता होती है जो डेवलपर उत्पादकता पर दबाव बन सकता है।

टाइट्ली कपल्ड एप्लिकेशन आर्किटेक्चर अनुप्रयोगों के निर्माण का एक काफी पारंपरिक तरीका है। हालांकि जरूरी नहीं कि वे माइक्रोसर्विस विकास की सभी सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप हों, लेकिन वे विशिष्ट परिस्थितियों में उपयोगी हो सकते हैं। वे लागू करने में तेज़ और सरल होते हैं और मोनोलिथिक अनुप्रयोगों की तरह वे प्रारंभिक विकास चक्र को गति दे सकते हैं।

---

- Canonical URL: https://glossary.cncf.io/hi/tightly-coupled-architecture/
- Status: Completed
- अंतिम बार संशोधित December 1, 2023: ` [hi] Localize  Tightly Coupled Architectures in hindi. (#2643) ` ([2a98ac8](https://github.com/cncf/glossary/commit/2a98ac808b90ed41b11ea38b8a8bf062a5761cf3))
- Source: https://github.com/cncf/glossary/blob/main/content/hi/tightly-coupled-architecture.md
- License: [CC BY 4.0](https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/)
